भोपाल

मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाते समय बिगड़ा संतुलन  – हमीदिया अस्पताल परिसर का वीडियो सामने आया

मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाते समय बिगड़ा संतुलन
– हमीदिया अस्पताल परिसर का वीडियो सामने आया
भोपाल यशभारत। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक राजधानी के हमीदिया अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। एक ऐसा ही मामला अस्पताल में सामने आया जिसने व्यवस्थाओं के दावों के दावों की पोल खोलकर रख दी है। ह्दय रोग से पीडि़त मरीज को परिजन स्ट्रेचर से 11वीं मंजिल पर ले जा रहे थे। इसी दौरान अमृत फार्मेंसी के पास ढलान पर परिजन का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगडऩे से परिजन घबरा गए। बताया जा रहा है कि सपोर्ट स्टाफ नहीं मिलने के कारण मरीज को परिजन खुद ही 11वीं मंजिल पर ले जा रहे थे। समय रहते परिजन ने स्ट्रेचर को संभाला वरना बड़ा हादसा को सकता था।
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई
हमीदिया अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने पुरानी कैथलैब से वार्ड तक मरीजों को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस सुविधा देने का दावा किया था, लेकिन ना तो एंबुलेंस मिल पा रही है और ना ही कोई सपोर्ट स्टॉफ है। जिसके चलते कैथलैब में जाने वाले मरीजों व उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश में सबसे ज्यादा परेशानी
बारिश के दौरान लोगों को सबसे परेशानी हो रही है। कैथलैब तक जाने के लिए जिस जगह का उपयोग करना पड़ता है वहां पर ढलान है। जब भी बारिश होती है वहां पर फिसलन हो जाती है। कई जगहों पर निर्माण कार्य भी चल रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। यहां से निकलने वाले मरीजों व उनके परिजनों को अनहोनी का डर सताता रहता है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ रहता है, कई बार मरीज के परिजन जल्दबाजी करते हैं और अकेले ही मरीज के ले जाते हैं। स्ट्रेचर का संतुलन बिगडऩे की जानकारी लगी है इसकी जांच कराई जाएगी जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button