मध्य प्रदेशराज्य

ग्वालियर में मुख्यमंत्री  डॉक्टर मोहन यादव ने महारानी लक्ष्मीबाई को दी श्रद्धांजलि :  कहा – वीरांगना की विरासत को  रखना है संभालकर

ग्वालियर l ग्वालियर में आज रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दीl

पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है उन्होंने कहा मैं इस पावन धरती पर आकर वीरांगना लक्ष्मीबाई को नमन करता हूं जिन्होंने अंग्रेजों की छाती पर चढ़कर बलिदान दिया आज हम सभी को उनके अदम्य साहस और बलिदान से प्रेरणा लेकर उनकी विरासत को संभालकर रखना है
डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन ‘विरासत से विकास की ओर है हमें अपने पूर्वजों के बलिदानों पर गर्व करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button