मध्य प्रदेशराज्य
तालाब में मिला युवक का शव : क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के किंदरई थाना अंतर्गत आने वाले मोहगांव कटिया के समीप सुबह के समय एक युवक का शव तालाब में मिला है। जानकारी के अनुसार कुछ लोग जंगल की तरफ जा रहे थे जिन्हें एक व्यकि का शव तालाब में दिखाई दिया, जिसकी जानकारी लोगो ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद किंदरई पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को तालाब से निकलवाकर पंचनामा कार्यवाही की गई। मृतक की शिनाख्त धीरज परते पिता दल राज परते उम्र 35 वर्ष निवासी मोहगांव कटिया के नाम से हुई है।
यह मजदूरी का काम करता था। इसके 2 बेटा एक बेटी है। मृतक जंगल लकड़ी लेने गया था जिसका शव तालाब में मिला। किंदरई थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत का कहना है कि सूचना मिली थी कि तालाब में एक व्यक्ति मृत अवस्था मे पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर पंचनामा करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा का है जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। व्यक्ति की मृत्यु कैसे हुए इसका पता लगाया जा रहा है फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।







