मध्य प्रदेशराज्य

खाद माफिया पर सीधी कार्यवाही  : डीएपी के 160 बैग, 500 बैग अन्य उर्वरक जब्त

रीवा lपुलिस ने अवैध उर्वरक (खाद) के भंडारण और परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चोरहटा थाना प्रभारी आशीष मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध उर्वरक ले जाया जा रहा है। तत्काल कार्रवाई करते हुए, उनकी टीम ने नाकाबंदी कर उस ट्रक को रोका।

चेकिंग के दौरान पाया गया कि ट्रक के कागजात पूरे नहीं थे। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिससे विकास गुप्ता के नाम का खुलासा हुआ, जिसके गोदाम से यह खाद लाई गई थी। पुलिस ने तुरंत टीमें गठित कीं और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बरा कोठार स्थित विकास गुप्ता के गोदाम पर छापा मारा। यह गोदाम बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था। वहां से डीएपी के 160 बैग और लगभग 500 बैग अन्य उर्वरक जब्त किए गए।

CSP रितु उपाध्याय ने एक पत्रकार वार्ता में इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में ट्रक ड्राइवर, विकास गुप्ता और कृष्ण कुमार गुप्ता सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीएसपी ने आगे बताया कि पुलिस की जांच जारी है और बिना लाइसेंस के चल रहे अन्य खाद गोदामों पर भी जल्द कार्रवाई की जा सकती है। इस बड़ी कार्रवाई से रीवा जिले में अवैध खाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button