अगले चार-पांच दिनों तापमान में दिख सकती है बढ़त

। नितिन गौतम।
जबलपुर यश भारत। स्थानीय मौसम कार्यालय के द्वारा मौसम के संबंध में जो ताजा जानकारी दी गई है उसके अनुसार आने वाले 5 दिनों तक अब तापमान में बढ़ोतरी का क्रम रह सकता है। इन दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। साथ ही इन दिनों में बारिश की संभावना ना के बराबर है। वर्तमान मौसम के संबंध में कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 6 जून को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। इसकी पहले 5 जून को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था। जबकि गत वर्ष 6 जून को अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। गौरतलब है इस वर्ष पूरा मई का महीना आंधी बारिश और और बादलों के बीच बीत गया यहां तक की नौतपा में भी वह तपन नजर नहीं आई जिसके लिए यह जाना जाता रहा है। जून की शुरुआती दिनों में भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह से बना रहा हालांकि अब मिजाज में कुछ दिनों के लिए बदलाव के असर का पूर्वानुमान मौसम कार्यालय द्वारा जारी किया गया है। जिससे जिससे तापमान में बढ़त की की संभावना बनी है।







