जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सफाई कार्यो में लगातार कोताही बरतने पर, निगमायुक्त प्रीति यादव ने सफाई समिति पर लगाया फिर से जुर्माना

बर्फानी सिक्योरिटी सर्विसेस के ऊपर अधिरोपित किया गया आर्थिक दंड, संभाग क्रमांक 1,2,3,4 एवं 10,14,15 के वार्डो में स्वीकृत संख्या से कम सफाई संरक्षकों को लगाने को लेकर सफाई समिति के खिलाफ की गयी कार्रवाई – निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव

सफाई व्यवस्था में कोताही बर्दास्त नहीं – निगमायुक्त, शहर की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने निगमायुक्त श्रीमती यादव का विशेष फोकस

जबलपुर। निगमायुक्त प्रीति यादव के द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था में अमूलचूल परिवर्तन लाने बेहतर प्रयास किये जा रहे हैं। उनके द्वारा आज स्पष्ट रूप से सभी को हिदायत दी गई कि सफाई के कार्यो में किसी प्रकार को कोई समझौता नहीं किया जायेगा और न ही कोई कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी। संभाग क्रमांक 1,2,3,4 एवं 10,14,15 में सफाई संरक्षकों की स्वीकृत संख्या से कम श्रमिक लगाकर कार्य कराने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई जिसकारण सफाई समिति के विरूद्ध एक बार फिर से निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव द्वारा जुर्माना लगाया गया है। इसके पहले भी श्रीमती यादव ने इस समिति पर पेनाल्टी लगाने की कार्रवाई की थी। आज की कार्रवाई के संबंध में उपायुक्त संभव अयाची एवं स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल ने बताया कि संभाग क्रमांक 1,2,3,4 एवं 10,14,15 में समिति के द्वारा स्वीकृत संख्या से कम श्रमिक लगाकर कार्य कराये जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिसके कारण सफाई कार्य प्रभावित हो रहा था, जिसके कारण समिति के विरूद्ध पेनाल्टी लगाने की कार्रवाई की गयी है।  अयाची ने बताया कि निगमायुक्त द्वारा प्रतिदिन शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ वार्डो में सफाई हेतु उपस्थित सफाई संरक्षकों की उपस्थिति की भी जानकारी ली जा रही है। निरीक्षण और पर्यावेक्षण के दौरान निगमायुक्त ने पाया कि सफाई समिति को संभाग क्रमांक 1,2,3,4 एवं 10,14,15 की सफाई का जिम्मा सौंपा गया है उनके द्वारा अनुबंध के अनुरूप सफाई संरक्षकों स्वीकृत संख्या से कम श्रमिक लगाये गए हैं और न ही सफाई व्यवस्था में कसावट लाने प्रयास किये जा रहे हैं, जिसके कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है जिसके कारण निगमायुक्त  प्रीति यादव ने  बर्फानी सिक्योंरिटी सर्विस नेपियर टाउन जबलपुर के ऊपर 25 लाख 11 हजार 4 सौ 37 रूपये की पेनाल्टी लगाई गयी है। जो माह मई 2025 के देयक से कटौती की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button