मध्य प्रदेशराज्य

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिला भाजपा करेगी “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम का आयोजन

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)l भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने सहित अन्य कार्यक्रमों को लेकर धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व योग दिवस, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस व जन्म जयंती तथा आपातकाल के काले अध्याय के 50 वें वर्ष पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न समितियों का गठन कर चर्चा की गई।

जिला भाजपा द्वारा आयोजित उक्त बैठक में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ होने वाले “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम, 21 जून विश्व योग दिवस, 23 जून डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से 6 जुलाई जन्म जयंती, 25 जून को कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वें वर्ष पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत रूपरेखा तय हुई साथ ही कार्यक्रमों सफल एवं प्रभावी संचालन हेतु क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन बताया कि मोदी सरकार के 11 साल- ‘‘संकल्प से सिद्धि तक’’ के लिए संयोजक    वृन्दावन अहिरवार, नगर पालिका निगम अध्यक्ष, सह-संयोजक अमित कछवाहा जिला महामंत्री,सदस्य चैन सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष,सदस्य  श्रीमती सविता साहू, जिला मंत्री तथा 05 जून- ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस’’ के लिए संयोजक    -यश अग्रवाल जिला अध्यक्ष भाजयुमो, सह-संयोजक सुषमा यादव जिला मंत्री, सदस्य देवेन्द्र फुसकेले जिला मंत्री, सदस्य राहुल नामदेव जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा को शामिल किया गया है। इसी तरह 21 जून- ‘‘अंतराष्ट्रीय योग दिवस’’ के लिए संयोजक शैलेष केशरवानी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सह-संयोजक निकेश गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, सदस्य यश अग्रवाल जिला अध्यक्ष भाजयुमो, सदस्य मनीष चौबे पूर्व मंडल अध्यक्ष व 23 जून- ‘‘डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस-06 जुलाई जयंती तक’’ के लिए संयोजक जगन्नाथ गुरैया जिला उपाध्यक्ष, सह-संयोजक    रामेश्वर नामदेव जिला उपाध्यक्ष, सदस्य    श्रीमती संध्या भार्गव जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, सदस्य प्रासुक जैन जिला संयोजक एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ, 25 जून- ‘‘आपातकाल के काले अध्याय का 50 वां वर्ष ’’ के लिए संयोजक     डाॅ.वीरेन्द्र पाठक संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, सह-संयोजक     नितिन सोनी जिला महामंत्री युवा मोर्चा, सदस्य अंशुल परिहार सोशल मीडिया प्रभारी, सदस्य विक्रम सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button