राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी के कारण ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी POK नहीं बन पाया भारत का अंग

जबलपुर। राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी के कारण ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पीओके (POK) भारत का अंग नहीं बन पाया है। भारत की सेना और सैन्य शक्ति में कोई कमी नहीं थी, सिर्फ राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी थी। उक्त बातें जय हिंद सभा में शामिल होने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कही। उन्होंने कहा कि- प्रधानमंत्री देश का ताज होता है लेकिन अमेरिका के आगे झुकते हैं तो देश का अपमान होता है।जीतू पटवारी ने कहा कि- विदेश मंत्री का यह कहना कि हमने पाक को हमले के पहले ही बता दिया था यह सेना का अपमान है। सेना का अपमान करने वाले मंत्री और उपमुख्यमंत्री को हटाओ नहीं तो उनका नागरिक अभिनंदन करो। सेना के सम्मान की बात करने वाली बीजेपी सेना का अपमान करने वाले को अपने साथ बैठाती है। मध्यप्रदेश में जिन 25 बहनों के साथ बलात्कार हो रहा है उनके सिंदूर का क्या? खंडवा और बालाघाट में आदिवासी बहनों को रौंदा जा रहा है उस पर पीएम खामोश क्यों है। उन्होंने कहा कि- राहुल गांधी जातिगत जनगणना और भारतीय कानून की सुरक्षा के जननायक हैं।







