जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

हथियार बेचने की फिराक में खड़ा था बदमाश पहुंच गई पुलिस

हथियार बेचने की फिराक में खड़ा था बदमाश पहुंच गई पुलिस

कब्जे से कट्टा कारतूस चाकू लोहे का हथ्ता जप्त

जिले के कटंगी थाना क्षेत्र की बेलखाडू पुलिस चौकी के अंतर्गत पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम एक शातिर बदमाश को उस समय दबोच लिया जब वह अवैध हथियार बेचने की फिराक में खड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपीय कब्जे से कट्टा, कारतूस, चाकू एवं लोहे का हथ्ता जब्त किया। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं अति. पुलिस अधीक्षक अपराध  सोनाली दुबे  तथा एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर केमार्गदर्शन में कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय एवं क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 कट्टा एवं 1 कारतूस तथा 1 चाकू, लोहे का हथ्ता सहित रंगे हाथ पकडा।
इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी की संयुक्त टीम द्वारा बेलखाडू रोड पर दबिश दी मुखबिर के बताये हुलिये का लडका शासकीय स्कूल के पास रोड किनारे खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम अरूण कोल उम्र 20 वर्ष निवासी राजखमरिया कटंगी बताया जो पैंट में एक लोह का हथ्ता जिसके उपरी हिस्से में चेन स्पाकिट लगा  एवं एक कट्टा खोंसे तथा जेब मे 1 कारतूस एवं चाकू रखे मिला जिसे जप्त करते हुये  आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button