मध्य प्रदेशराज्य

बारात के स्वागत की हो रही थी तैयारी तभी पहुंच गई पुलिस…. परिजनों को दी समझाइश

रीवा lरीवा जिले के जवा थाना अंतर्गत ग्राम बवंधर में बारात के स्वागत की चल रही थी तैयारी… आज आनी थी बारात तभी दरवाजे पर आ गई पुलिस… । साथ में पहुंची महिला एवं बाल विकास की टीम। परिजनों को दी समझाइश।

बेटी की शादी की सारी तैयारियों हो गई थीं। दरवाजे पर बारात की तैयारी चल रही थी आज आनी थी बारात, शहनाइयां गूंजने से पहले धमकी पुलिस। बावर्चीखाने से स्वादिष्ट पकवानों की खुशबू आ रही थी। नात-रिश्तेदार खुशी मना रहे थे। दुल्हन के हाथों की मेहदी में रंग भी नहीं चढ़ पाया था। मन में नई जिंदगी के लिए डर के साथ-साथ नए-नए अरमान भी जन्म ले रहे थे। तभी दरवाजे पर पहुंची पुलिस के सायरन की आवाज आई और पुलिस वाहन दरवाजे पर आकर रुक गया, सभी हैरान रहे गए। बारात की तैयारी अंतिम चरण में थी। लड़की की जन्मतिथि 05 दिसंबर 2008 है इस हिसाब से उसकी उम्र अभी 16 साल 5 माह 22 दिन हो रही है।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी विवेक सिंह ने बताया कि वाल विवाह की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिली थी जिस पर पुलिस ने परिजनों को समझाइश दिया है। जब तक लड़की बालिग नहीं होती तब तक शादी नहीं कर सकते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button