कार है कि क्रेन….. ऐसा नजारा…….राहगीरों की जान को खतरा
जबलपुर यशभारत। शहर की सड़कों पर जिसकी जो मर्जी हो वैसा कर रहा है ऐसा ही एक नजरा गुलजार होटल के पास देखने को मिला जिसमें एक चार पहिया चालक अपनी कार में भारी भरकम खम्मा लेकर जा रहा है। कार में जब राहगीरों ने यह दृश्य देखा तो वह भी आश्चर्यचकित हो गए। यदि थोड़ी भी नजर हट जाए तो किसी भी बड़ी दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। शहर में इस तरह के नजारे आम हो गए जिससे राहगीरों की जान की खतरे का सबक बने हुए हैं। इस ओर यातायात विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा जिससे कि ऐसे दृश्य शहर में आम हो गए। उल्लेखनीय की यातायात विभाग द्वारा शहर के अनेक चौराहों पर वाहन चेकिंग तो बड़े जोर शोर से की जा रही है किंतु ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध करवाई आखिर क्यों ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। यातायात विभाग के लिए यह एक बहुत बड़ा सवाल है।
क्या कहते हैं अधिकारी …
इस तरह से लोडिंग कोई वाहन चालक यदि शहर की सड़कों में मिलता है तो उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत करवाई की जाती है।
बैजनाथ प्रजापति, डीएसपी यातायात






