पिस्टल, कारतूस, चाकू और तलवार सहित तीन शातिर गिरफ्तार दो पर कई मामले हैं दर्ज

जबलपुर यशभारत। क्राइम ब्रांच एवं खमरिया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जिनमें से दो के खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं।थाना प्रभारी खमरिया सरोजनी टोप्पो ने बताया ने बताया कि गत दिवस क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि खमरिया ओलंपिक स्टेडियम के पास मैदान में एक व्यक्ति अपराध की नियत से पिस्टल लिये घूम रहा है, सूचना क्राईम ब्रांच एवं थाना खमरिया की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, खमरिया ओलंपिक स्टेडिययम के पास मैदान में मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति तथा 2 अन्य लोग खडे दिये जो पुलिस को देखकर भागने लगे घेराबंदी कर तीनों को पकडा पूछताछ पर तीनों ने अपने नाम धर्मेन्द्र उर्फ बबलू यादव उम्र 35 वर्ष निवासी सोनपुर खमरिया एवं रंजीत कुमार कुशवाहा (काछी) उम्र 22 वर्ष निवासी ढूड़ी पिपरिया सोनपुर के आगे खमरिया तथा जोय अन्थोनी उम्र 36 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के पास घाना खमरिया बताये ।सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर धर्मेन्द्र उर्फ बबलू यादव कमर में पिस्टल खोसे मिला, पिस्टल को चैक करने पर मैगजीन में एक कारतूस लोड पाया गया।
इसी प्रकार तलाशी लेने पर रंजीत कुशवाहा एवं जोय एन्थोनी 1-1 बटनदार चायना चाकू रखे मिले । धर्मेन्द्र यादव से 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त करते हुये धमेन्द्र यादव के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
इसी प्रकार रंजीत एवं जोय एन्थेानी से 2 चाकू जप्त करते हुये दोनों के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि आरोपी धर्मेन्द्र यादव अपराध प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध पूर्व से अवैध वसूली, मारपीट, आबकारी, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट, आदि के 23 अपराध पंजीबद्ध है। इसी प्रकार जोय एन्थोनी के विरूद्ध मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के 3 अपराध पंजीबद्ध है।







