कोहेफिजा पुलिस ने देर रात चलाया वाहन चैकिंग अभियान – दो पहले भीषण हादसे के बाद शुरू की गई कार्रवाई

कोहेफिजा पुलिस ने देर रात चलाया वाहन चैकिंग अभियान
– दो पहले भीषण हादसे के बाद शुरू की गई कार्रवाई
भोपाल यशभारत। बैरागढ़ में दो दिन पहले हुए भीषण हादसे के बाद पुलिस ने अब वाहन चैकिंग अभियान चलाया है। कोहेफिजा पुलिस ने रात तीन बजे वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई साथ ही समणइश दी गई। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती की जा रही है। थाना प्रभारी केजी शुक्ला के नेतृत्व में चंचल चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, तेज रफ्तार और संदेहास्पद गतिविधियों में लिप्त वाहनों की गहन जांच की। कई बाइक चालकों के मौके पर चालान बनाए गए, वहीं कुछ वाहनों की डिग्गी और दस्तावेजों की भी जांच की गई। आटो रिक्शा चालकों का भी सत्यापन किया गया। यह कार्रवाई उस सडक़ दुर्घटना के बाद की गई, जिसमें एक कार पेड़ से टकरा गई थी और तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया गया है। थाना प्रभारी शुक्ला ने बताया कि रात के समय तेज रफ्तार और स्टंटबाज़ी कर रहे युवाओं पर अब सख्ती बरती जाएगी। यह चेकिंग केवल एक दिन की नहीं, बल्कि लगातार चलने वाला अभियान होगा। चेकिंग के दौरान थाना बैरागढ़ का स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा।







