जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को लेकर 27 मई को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आवश्यक बैठक का आयोजन

—————————————————-
-बैठक को मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी व प्रदेश संगठन महामंत्री करेंगे संबोधित

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में 21 से 31 मई तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समापन अवसर पर 31 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रदेश भर की 2 लाख से अधिक नारी शक्ति को संबोधित करेंगे। महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में मंच संचालन से लेकर संपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नारी शक्ति संभालेंगी।
उक्त कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी 27 मई को शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में आयोजन से संबंधित विभिन्न समितियों से जुडी नारी शक्तियां विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button