भोपाल
युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
भोपाल यशभारत। छाल इलाके में एक युवक की पटरी पार करते समय किी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्अमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक यहां अपनी मौसी के पास रहता था। पुलिस के मुताबिक विदिशा जिले के शमशाबाद निवासी 20 वर्षीय विनोद पुत्र बलराम अहिरवार का शव राम मंदिर के पीछे रेल पटरी से शव बरामद हुआ है। उसकी शिनाख्त उसके पास मिले कागजों से हुई है। उसके बाद परिजनों ने आकर भी उसकी शिनाख्त की है। वह यहां पर भानपुर में रहने वाली मौसी के घर पर रहता था और गोविंदपुरा में एक फैक्टरी में काम करता था। वह सुबह ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर लौट रहा था, तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई







