जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

भाजपा नेता सोनू बचवानी बने रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य,

भाजपा नेता सोनू बचवानी बने रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य,

जबलपुर, यश भारत। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता सोनू बचवानी को भारतीय रेलवे की सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस उपलक्ष्य में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी जाहिर की।

1748177538 WhatsApp Image 2025 05 25 at 1.24.36 PM

सोनू बचवानी ने अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मुझ पर विश्वास है। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की उपयोगिता को पहचानती है और समय पर उचित स्थान देती है। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, सांसद आशीष दुबे, महापौर को धन्यवाद देता हूं।

पूर्व में युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष और मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के सहयोग उपाध्यक्ष रह चुके सोनू बचवानी ने कहा कि वे हमेशा पीड़ित मानवता की सेवा में कार्यरत रहे हैं। अब रेलवे से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में भी वे गंभीरता से प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर रेल यात्रियों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button