13 करोड़ की लागत से विकसित हुए कटनी साउथ स्टेशन का पीएम मोदी ने किया वर्चुअली लोकार्पण, समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और सांसद वीडी शर्मा समेत अनेक जनप्रतिनिधि

कटनी, यशभारत। देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के साथ कटनी साउथ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 11 बजे पीएम मोदी ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान जबलपुर मंडल के कटनी साउथ रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश भर के अन्य स्टेशनों के अलावा साउथ स्टेशन का नए स्वरूप में पुनर्विकसित किया गया हैं। जहां आधुनिकता, संस्कृति और सुविधा का समावेश किया गया है। कटनी साउथ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मंत्री राजेन्द्र शुक्ल सांसद वीडी शर्मा, जिले के विधायक संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेंद्र सिंह, महापौर प्रीती संजीव सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी, कलेक्टर दिलीप यादव एसपीअभिजीत रंजन, अशोक विश्वकर्मा अलका जैन, पवन मित्तल, सुधीर मिश्रा हरिशंकर शुक्ला, कैलाश जैन आशा कोहली,रेलवे Dcm डाक्टर मधुर वर्मा,Drm कमल तलरेजा dcm नीतीश सोने एरिया मैनेजर रोहित सिंह आई जी रेल मुन्नवर खान sdm प्रदीप मिश्रा, कोतवाल अजय सिंह सहित रेलवे, सहित जिले के सभी आला अफसरों की मौजूदगी के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से 12.88 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस आधुनिक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। नए स्टेशन में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इनमें प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और शौचालय शामिल हैं। यात्रियों को पीने के पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल सेवाएं मिलेंगी।








