नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 200 नशीले इंजैक्शन, 1 मोबाइल तथा नगदी 7 हजार रूपये जप्त

जबलपुर यश भारत। शहर में मादक पदार्थों और नशीली इंजेक्शन तथा शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच एवं हनुमान ताल की पुलिस ने नशीली इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से बड़ी संख्या में नशीले इंजेक्शन जप्त किए हैं। थाना प्रभारी हनुमानताल श्री धीरज राज ने बताया कि गत दिवस विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि रविदास नगर काली मंदिर के पास एक व्यक्ति उम्र लगभग 30 वर्ष नीले स्लेटी रंग की जींस पेंट तथा काले स्लेटी रंग की धब्बेदार फुलबांह की शर्ट तथा लाल रंग की जूता पहना है सफेद रंग की प्लास्टिक के थैले में भारी मात्रा मे प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन फेनरामाईन इंजेक्शन अवैध रूप से बेचने के लिये खड़ा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना हनुमानताल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई रविदास नगर काली मंदिर के पास मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति सफेद रंग का थैला लिये खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम रामगोपाल चड़ार उम्र 32 वर्ष निवासी दीनदयाल नगर मकरोनिया जिला सागर वर्तमान पता करमेता माढोताल बताया जो तलाशी लेने पर पेंट के दाहिने जेब में सात हजार रूपये नगद एवं वायें जेब सेमसंग कम्पनी का मोबाइल रखे मिला तथा सफेद थैले की तलाशी लेने कागज के 8 कार्टून में फेनरामाईन मैलेट इंजैक्शन की कुल 200 शीशी नग रखी मिली, उक्त नशीले इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ करने पर सागर निवासी ब्रजेश यादव नामक व्यक्ति द्वारा लाकर देने पर फुटकर ग्राहकों को बेचना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 200 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन नगदी 7 हजार रूपये तथा 1 सेमसंग कम्पनी का मोबाइल जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 5/13 म.प्र.ड्रग कंट्रोल एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।







