
भोपाल: राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने आज “यश भारत” के भोपाल संस्करण के शुभारंभ पर आशीष शुक्ला, यशभारत और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्करण भी अपनी विश्वसनीयता और खबरों की गहराई से पाठकों के बीच अपनी खास जगह बनाएगा।
यह बधाई ऐसे समय में आई है जब “यश भारत” ने प्रदेश की राजधानी भोपाल में
अपना विस्तार किया है। इस अवसर पर यशभारत के संस्थापक आशीष शुक्ला ने भोपाल में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से उनके आवास पर मुलाकात की।
उप मुख्यमंत्री से भेंट
इस मुलाकात के दौरान आशीष शुक्ला ने उप मुख्यमंत्री को भोपाल संस्करण की प्रति भेंट की। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने यशभारत के भोपाल संस्करण के शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी।
“यश भारत” के भोपाल संस्करण की शुरुआत से प्रदेश की पत्रकारिता जगत में एक नया अध्याय जुड़ गया है। उम्मीद है कि यह संस्करण भी अपने धारदार और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाएगा।







