ग्वारीघाट में नाविक तोड़ रहे नियम किशोर और बच्चे रात में कर रहे नौकायन

ग्वारीघाट में नाविक तोड़ रहे नियम किशोर और बच्चे रात में कर रहे नौकायन
जबलपुर यश भारत। नर्मदा में रात के समय नौकायन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ही नौकायन किया जा सकता है लेकिन उसके बाद भी ग्वारीघाट में 20 ‘छोटे उस्ताद’ ऐसे हैं, जिन्होंने प्रतिबंध को दरकिनार कर दिया है और वे नौकायन करके कमाई में जुटे हुए हैं। ऐसे हालात में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
रात होते ही सक्रिय हो जाते हैं नाबालिग
ग्वारीघाट के उमाघाट से लेकर पहलवान घाट तक नौकायन के लिए नाव चलाई जा रही है, जबकि इसके लिए नावघाट भी बनाया गया है। नौकायन के ठेके में रात के समय नाव नहीं चलाई जा सकती है लेकिन ग्वारीघाट में सारे नियमों को दरकिनार करके नाबालिग नाव चला रहे हैं।
बाक्स
08 नाबालिग नावघाट में।
06 नाबालिग उमाघाट में।
06 नाबालिग छोटे पुल के पास।
बीच नदी के मंदिर तक जाती है नाव: रात के समय नदी के बीच में बने मंदिर तक नाव जाती हैं। इसके अलावा पुराने पुल के पास से सवारियां होने पर उन्हें नदी भी पार करवाया जाता है।
ठेकेदार की दलील: पूर्व ठेकेदार रामप्रसाद का कहना है कि ग्वारीघाट में अवैध रूप से नाव चल रही है। इन्हें रात के समय मना किया जाता है लेकिन वे मानते नहीं है।







