मध्य प्रदेशराज्य
साइबर क्राइम : रिटायर्ड लेडी ऑफिसर से डेढ़ करोड़ की ठगी , 4 राज्यों के बैंक खातों में ट्रांसफर कराई रकम

ग्वालियर । साइबर क्राइम चरम पर है । जिसके चलते आए दिन बदमाश वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिसका एक चौंकाने वाला मामला ग्वालियर में सामने आया है जहां बदमाशों ने डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी की वारदात का अंजाम दिया है।
ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन महिला से साइबर बदमाशों ने एक करोड़ 57 लाख 90 हजार रुपए ठग लिए। बदमाशों ने 69 वर्षीय मीनाक्षी नाखरे को टेलीकॉम डिपार्टमेंट, दिल्ली का आईपीएस अधिकारी और सीबीआई अफसर बनकर फोन किया।
बहरहाल साइबर पुलिस पूरे मामलों को गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों ने पीड़िता के ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप भी लगाया, जिसके बाद आरोपियों ने पूरी रणनीति के तहत 4 राज्यों के बैंक खातों में मनी ट्रांसफर कराई।






