देश

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, द्वारका सिटी के दो मंजिला मकान में हादसा, दमकल दस्ते ने आग पर पाया काबू

कटनी, यशभारत। द्वारका सिटी में गिरीश आहूजा के निवास पर आज दोपहर हुए अग्निकांड में काफी नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी, और देखते ही देखते फैल है। मकान के फर्स्ट फ्लोर में स्थित कमरे से लोगों ने धुआं उठता देखा तो मकान मालिक को जानकारी दी। घर के सभी लोग नीचे थे और ऊपर का रूम बंद था। आग की लपटों में रूम का एसी, फर्नीचर, अलमारी, पलंग समेत अन्य सामान पूरी तरह जल गया। घटना की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, जिस पर दमकल दस्ते ने पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे। जानकारी लगते ही मौके पर रंगनाथ थाना पुलिस भी पहुंच गई।IMG 20250326 154056023 HDR

IMG 20250326 153746915 HDR IMG 20250326 153803864 HDR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button