देश
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, द्वारका सिटी के दो मंजिला मकान में हादसा, दमकल दस्ते ने आग पर पाया काबू

कटनी, यशभारत। द्वारका सिटी में गिरीश आहूजा के निवास पर आज दोपहर हुए अग्निकांड में काफी नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी, और देखते ही देखते फैल है। मकान के फर्स्ट फ्लोर में स्थित कमरे से लोगों ने धुआं उठता देखा तो मकान मालिक को जानकारी दी। घर के सभी लोग नीचे थे और ऊपर का रूम बंद था। आग की लपटों में रूम का एसी, फर्नीचर, अलमारी, पलंग समेत अन्य सामान पूरी तरह जल गया। घटना की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, जिस पर दमकल दस्ते ने पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे। जानकारी लगते ही मौके पर रंगनाथ थाना पुलिस भी पहुंच गई।








