कटनीमध्य प्रदेश

शहडोल मार्ग पर हादसा, ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति पत्नी की मौके पर मौत

कटनी। कटनी शहडोल मार्ग पर बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मझगवां तिराहे पर आज दोपहर एक हृदय विद्यारक घटना घटी हुई। घटना के बाद लगभग 10 मीटर तक ट्रक पति पत्नी को घसीटते हुए ले गया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 12 बजे बड़वारा की तरफ से आ रहे बाइक सवार पति-पत्नी को कटनी से बड़वारा की तरफ जा रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। पति पत्नी की बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रक उन्हें लगभग 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसा इतना भीषण था कि पति के शरीर के दो टुकड़े हो गए। दोनों ही पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों के मुताबिक पति की उम्र लगभग 50 और 55 वर्ष के बीच एवं पत्नी की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच की प्रतीत हो रही है।  लोगों का कहना है कि घटना के बाद चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस को घटना की सूचना दी जा चुकी है। जिसके बाद पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।कटनी। कटनी शहडोल मार्ग पर बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मझगवां तिराहे पर आज दोपहर एक हृदय विद्यारक घटना घटी हुई। घटना के बाद लगभग 10 मीटर तक ट्रक पति पत्नी को घसीटते हुए ले गया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 12 बजे बड़वारा की तरफ से आ रहे बाइक सवार पति-पत्नी को कटनी से बड़वारा की तरफ जा रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। पति पत्नी की बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रक उन्हें लगभग 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसा इतना भीषण था कि पति के शरीर के दो टुकड़े हो गए। दोनों ही पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों के मुताबिक पति की उम्र लगभग 50 और 55 वर्ष के बीच एवं पत्नी की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच की प्रतीत हो रही है। लोगों का कहना है कि घटना के बाद चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस को घटना की सूचना दी जा चुकी है। जिसके बाद पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।IMG 20250325 133745

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button