जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश सरकार का बजट:  सिवनी में बजट को लेकर भाजपा में उल्लास और कांग्रेस नाराज

सिवनी यश भारत:-मध्य प्रदेश सरकार ने आज पेश किए गए बजट में सिवनी के नए शासकीय मेडिकल कॉलेज के लिए बड़ी घोषणा की है। कॉलेज में एमबीबीएस और स्नातकोत्तर की सीटें बढ़ाई जाएंगी। इससे स्थानीय छात्रों को अपने जिले में ही मेडिकल की पढ़ाई का मौका मिलेगा।

 

इस फैसले से शहर की स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होंगी। अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को नागपुर, जबलपुर, भोपाल या इंदौर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें जिले में ही बेहतर इलाज मिल सकेगा।

 

बजट को लेकर राजनीतिक दलों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने बजट को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गेहूं और गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर जो वादे किए थे, उन पर कोई स्पष्टता नहीं है।

 

कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील ने युवा बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि बजट में रोजगार के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई है।

 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. नवल किशोर श्रीवास्तव ने बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मोहन सरकार का बजट गरीब और मध्यम वर्ग के हित में है।

 

शहर के नागरिक हेमंत पंचेश्वर ने बजट को जनहित में बताया है। कपड़ा व्यापारी प्रियांश जैन के अनुसार इस बजट से छोटे-बड़े सभी व्यापारियों और आम जनता को राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu