देश

पन्ना की बाघिन को माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी किया गया शिफ्ट

कटनी /पन्ना, यशभारत। टाइगर रिजर्व पन्ना से आज एक बाघिन को माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी शिफ्ट किया गया है। बाघिन पी 234 (23) 22 जिसकी उम्र लगभग 25 माह है, को आज सुबह 8:00 बजे पन्ना टाइगर रिजर्व के वन अमले द्वारा ट्रेंकुलाइजर कर वाहन द्वारा माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी शिफ्ट किया गया। पन्ना टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने बातचीत में बताया कि प्रधान वन संरक्षक वन्य जीव भोपाल की अनुमति के अनुसार पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन को माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी शिफ्ट किया गया। बाघिन को ट्रेंकुलाइजर करने के लिए टीम में कई सदस्य शामिल रहे जिसमें जितेंद्र जाटव वन्य प्राणी चिकित्सक एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी रूप कुमार दीक्षित एवं वनरक्षक उपस्थित रहे। क्षेत्र संचालक की उपस्थिति में डॉ नितिन कुमार गुप्ता द्वारा निषेचन की कार्रवाई की गई। बाघिन को रेस्क्यू करके पन्ना टाइगर रिजर्व के राघवेंद्र मिश्रा अधीक्षक के एन घड़ियाल अभ्यारण के नेतृत्व में परिक्षेत्र अधिकारी पन्ना बफर रेस्क्यू दल के साथ रवाना किया गया।Screenshot 20250310 230934 WhatsApp2 Screenshot 20250310 230927 WhatsApp2 Screenshot 20250310 230902 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button