कटनी निवासी पिता- पुत्र भोपाल में किराए का मकान लेकर खिला रहे थे क्रिकेट का सट्टा, पुलिस ने लेपटॉप, डेस्क टॉप और 5 मोबाइल सहित किया गिरफ्तार

कटनी/ भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने किराए के एक मकान में रहकर क्रिकेट पर सट्टा खिलाने वाले कटनी के पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लेपटॉप, डेस्क टॉप और 5 मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा अब इनकी भी जांच कराकर एनकी सीडीआर निकाली जा रही है, जिससे उनसे जुड़े सटारियों की जानकारी मिल सके।
भोपाल के अयोध्यनगर थाना प्रभारी महेश लिल्लारे के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर माधवनगर कटनी समदडिय़ा कालोनी निवासी 50 वर्षीय कमल गंगवानी और उसके 20 वर्षीय बेटे प्रतीक को गिरफ्तार किया है। भोपाल के जे सेक्टर अयोध्यानगर में ये लोग मकान लेकर रह रहे थे। मौके से एक कम्प्यूटर डेक्सटॉप, 5 मोबाईल फोन तथा एक एलईडी टी.व्ही भी जप्त की गई है। आरोपियों द्वारा ऑन लाइन सट्टा खिलाया जा रहा था। यह सट्टा चैम्पियन ट्राफी के भारत और न्यजीलैंड के बीच खेले गए फायनल मुकाबले के दौरान खिलाया जा रहा था।








