देश

अब सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन, बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शहर में एसडीएम ने जारी किए आदेश

कटनी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अब शहर में सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी प्रदीप मिश्रा द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि कलेक्टर के आदेशानुसार कटनी शहर में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नो एन्ट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर छूट दी गई थी। वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं केन्द्रीय शिक्षा मण्डल द्वारा बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं संचालित है। परीक्षाओं के पेपर छूटने पर अचानक शहर में यातायात दबाब बनता है, जिससे वाहन दुर्घटना होने एवं जनहानि की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये कटनी शहर में चाका-बायपास, पीरबाबा-बायपास, जुहला बायपास तथा पन्ना मोड से भारी वाहन एवं मालवाहक वाहनों के आवागमन को प्रतिदिन, प्रातः 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक के लिये वर्जित किया जाता है।यह आदेश दिनांक 02.03.2025 से दिनांक 25.03.2025 तक प्रभावशील रहेगा।IMG 20250301 WA1117

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button