जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

यश भारत जबलपुर । हनुमानताल थाना अंतर्गत मंडी मदार टेकरी निवासी एक  नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। मृतिका ने आत्मत्या की है या उसकी हत्या हुई है समेत अन्य बिन्दुओं पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टीआई धीरज राज ने बताया कि सना बानो 23 वर्षीय का चार साल पहले विवाह मोहम्मद राशि के  साथ हुआ था। 22 फरवरी को  जहर का सेवन करने से सना की अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई जिसे तत्काल इलाज के लिए रद्दी चौकी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल रेफर कर दिया। रविवार देर रात्रि उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की हर एंगल पर जांच कर रही है । जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button