जबलपुर, शांति नगर में छात्र से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जल्द ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर, शांति नगर में छात्र से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जल्द ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जबलपुर, यश भारत। जबलपुर के शांति नगर गली नंबर 22 के निवासी अरुण तिवारी, जो कि एक छात्र हैं, ने गोहलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके ही गली के कुछ लड़कों ने उनके साथ मारपीट की और इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि इस घटना से वह मानसिक रूप से परेशान हैं और उनका परिवार भी तनाव में है।
घटना 24 जनवरी 2025 की रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। शिकायत में जिन आरोपियों के नाम दर्ज किए गए हैं, वे हैं आराध्य यादव, अंश साहू, वैभव विश्वकर्मा, अकी मबीजा, अभिनव गुप्ता और रियांश नामदेव। इसके अलावा, अरुण ने आरोप लगाया है कि दशहरे के समय लकी मखीजा और आराध्य यादव ने भी उनके साथ मारपीट की थी।
पीड़ित ने पुलिस से अपील की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और उन्हें और उनके परिवार को मानसिक शांति मिल सके।
गोहलपुर थाने के प्रभारी ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







