धन कुबेर आरटीओ का पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर 4 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर : शरद जायसवाल को भी हिरासत में लिया

भोपाल l धन कुबेर आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को भी हिरासत में लिया गया। कोर्ट में पेशी के बाद सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर को 4 फरवरी तक की रिमांड पर भेज दिया।
लोकायुक्त पुलिस ने 41 दिन बाद काली कमाई के कुबेर सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया। कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचने से पहले ही लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ को कोर्ट के गेट से गिरफ्तार कर लिया।
सौरभ से पांच घंटे तक पूछताछ की गई, फिर सौरभ और चेतन सिंह गोर को लोकायुक्त की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ की सात दिन की रिमांड की मांग, जिसका सौरभ के वकील ने विरोध किया। दो घंटे की सुनवाई के बाद जज राम प्रताप मिश्र ने सौरभ और चेतन सिंह को चार फरवरी तक की रिमांड पर लोकायुक्त पुलिस को सौंप दिया।