देश
कटनी से देवेन्द्रनगर जा रही बस टिकरिया बायपास के पास ट्रक से टकराई, ट्रक में फंसे ड्राइवर को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला

कटनी। शाहनगर के बिसानी मोड़ रामआश्रम ढाबा के पास ठिकरिया बायपास रोड से आ रहे ग़ल्ला से लदे ट्रक और कटनी से देनेंद्रनगर जा रही बस के बीच भिड़ंत हो गई। ट्रक गुनौर से कटनी मंडी जा रहा था। भिड़ंत के बाद बस चालक बस लेकर भाग निकला। बस पवई की बताई जारही है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक के केबिन में फंस गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने ट्रक चालक वहीद मोहम्मद को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। ट्रक ड्राइवर के पैर ट्रक मे फंस गए थे। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र शाहनगर के लिए भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कटनी जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है इस सड़क पर डिवाइडर बनना बहुत जरुरी है नहीं तो आये दिन घटनाएं होती रहेंगी।








