देश
कार्यपालन यंत्री ने उपयंत्री का किया स्थानांतरण : शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने में हुई कार्रवाई

सिवनी धूमा यश भारत// सिवनी जिले के जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पाठादेवरी में जिला पंचायत निधि से 25 लाख का चैक डैम निर्माण कार्य किया गया था जिसकी शिकायत जनपद अध्यक्ष द्वारा जिला प्रशासन को की गई थी जिसमें उपयंत्री निखिल भांगरे, प्रभारी सहायक यंत्री राहुल रोकड़े और ठेकेदार की मिली भगत ओर अपने निजी स्वार्थ के चलते प्रभारी सहायक यंत्री और उपयंत्री के द्वारा शिकायत जांच में चेकडैम निर्माण गुणवत्ता पूर्ण बताया गया था जब की। निर्माण स्थल निरीक्षण में चैक डैम निर्माण गुणवत्ताहीन पाया गया।
जब की उपयंत्री निखिल भांगरे लगभग 10 से 15 सालों से क्लस्टर क्रमांक 41 धानककडी में पदस्थ थे। चैक डैम निर्माण शिकायत खबर यश भारत अख़बार में प्रकाशित किया गया था जिसमें जिला प्रशासन द्वारा मामला संज्ञान में लेकर उपयंत्री निखिल भांगरे को दूसरे स्थान पर पदस्थ कर दिया। लेकिन प्रभारी सहायक यंत्री राहुल रोकड़े के ऊपर कब कारवाई होगी। जब की इनके द्वारा भी चैक डैम कार्य का निरीक्षण किया गया था लेकिन उपयंत्री निखिल भांगरे पर कार्रवाई की गई






