ऐतिहासिक बलेहा तालाब भयंकर दुर्दशा का शिकार,वृक्षारोपण करके भूला नगर पालिका

जबलपुर यश भारत।नगर पालिका पनागर क्षेत्रांतर्गत बलेहा तालाब पनागर क्षेत्र की एक ऐतिहासिक धरोहर है जिसमें जल संग्रहण के कारण पनागर नगर में भूमिगत जल स्तर साल भर अच्छा बना रहता है परंतु इस पुरातन तालाब की देख रेख भगवान भरोसे है 
तालाब के चहुंओर भयंकर गंदगी का आलम है, तालाब का रकवा लगातार कम होता जा रहा है अतिक्रमणों की बाढ़ आ गयी है और तालाब के हर किनारे हर घाट में भयंकर गंदगी बनी हुई है । केवल सिंघाड़ा खेती और मछली पालन किया जा रहा है वह भी भयंकर गंदगी के बीचों बीच, तालाब का पानी पीने तो क्या नहाने के योग्य भी नहीं है भयंकर गंदगी के कारण तालाब का पानी विषैला हो रहा है, इसमें वर्षों से एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाये जाने की मांग नगरवासी करते आ रहे है नगर पालिका पनागर प्रशासन से अपेक्षा है कि पनागर नगर के ऐतिहासिक बलेहा तालाब का गहरीकरण, सौंदर्यीकरण, वाॅटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने, चारों ओर वाकिंग ट्रैक, सघन वृक्षारोपण एवं उसकी मानिटरिंग आवश्यक रूप से कराई जाये अन्यथा आम जनता माननीय कलेक्टर जबलपुर, माननीय न्यायालय की शरण में जाने को विवश होगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी ।







