
पर्थ, यशभारत। पर्थ के मैदान परजसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम ने कंगारुओं को चारों खाने चित करते हुए 295 रन की बड़ी जीत दर्ज की अस जीत के साथ ही 47 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया। ऑप्टस के मैदान पर टीम इंडिया की यह पहली जीत और कंगारुओं की पहली हार है। 534 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 238 रन बनाकर पैवेलियान लौट गई। इस बड़ी जीत के साथ ही जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। जसप्रीत बुमराह ने हालांकि पहले ही खुद को तैयार कर लिया था। वह अब वह कप्तान नहीं रहे, जिसे इंग्लैंड में रणनीति के मामले में दो-चार होना पड़ा था। अब बुमराह अपने साथी मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा से सारे गुण सीख चुके थे। वह अनुभव की भट्टी में तप चुके थे। उन्हें पता था टीम को कैसे मोटिवेट करना है। उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 की तरह रोहित को फॉलो किया। उन्होंने रोहित की तरह ही फ्रंट फुट पर कप्तान की तरह लीड किया।
उन्होंने पहली पारी में 11वीं बार फाइव विकेट हॉल लिया तो कंगारू टीम को तहस नहस कर दिया। उनकी मतवाली चाल देखकर टीम के अन्य खिलाड़ी भी मोटिवेट हुए। उसके बाद युवा ओपनर शतकवीर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने बैटिंग में मोर्चा संभाला तो विराट कोहली को कंगारुओं की धज्जियां उड़ाने वाली अपनी पुरानी ताकत याद आ गई। भारतीय टीम ने इससे पहले साल 1977 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न के ग्राउंड पर बिशन सिंह बेदी की कैप्टेंसी में 222 रनों से मैदान मारा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली जीत भारत की एशिया के बाहर दूसरी सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया ने टेस्ट में सबसे बड़ी जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2019 में दर्ज की थी, जब भारतीय टीम ने 318 रन से मैदान मारा था। दूसरी इनिंग में टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन एक बार फिर लाजवाब रहा। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले कप्तान जसप्रीत बुमराह ने दूसरी इनिंग में भी तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, मोहम्मद सिराज ने भी 3 विकेट चटकाए। वॉशिंगटन सुंदर की झोली में दो विकेट आए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक 89 रन ट्रेविस हेड ने बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने 36 रन का योगदान दिया। मैच में कुल 8 विकेट चटकाने वाले भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाले जस्सी दुनिया के पहले कप्तान भी बन गए।
एशिया के बाहर भारत की सबसे बड़ी जीत का अंतर (रनों के हिसाब से)
318 रन से बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड, 2019
295 रन से बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ, 2024
279 रन से बनाम इंग्लैंड, हेडिंग्ले, 1986
272 रन से बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 1968
257 रन से बनाम वेस्टइंडीज, किंग्स्टन, 2019







