देश

आपसी रंजिश के चलते युवक पर किया था हमला : 3  गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

सिवनी यश भारत;-सिवनी जिले में कुछ गुंडे बदमाश लड़ाई झगड़ा कर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। जिनपर कार्यवाही करने कोतवाली पुलिस सक्रीय नजर आ रही है। जहां बीते दिवस एक व्यक्ति को चाकू मारने वाले 3 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 2 नवंबर दोपहर लगभग 1 बजे घायल दाशिन खान उर्फ नोबिता को आपसी रंजीश के कारण सोहेल उर्फ टम्मू, नौशान उर्फ नकुल एवं नावेद उर्फ शब्बू ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। और मौके से फरार हो गए थे। चाकू लगने से दानिश खान को सीने एवं हाथ गंभीर चोटें आई थी। जिस पर थाना कोतवाली में आरोपियो के विरूद्व अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना के बाद से तीनों कुख्यात आरोपी फरार चल रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त किया गया है। नौशान उर्फ नकुल खान पिता नवाब खान उम्र 28 वर्ष, हुसैन उर्फ शोहेल उर्फ टम्मू खान पिता नवाब खान उम्र 24 वर्ष, नावेद उर्फ शब्बू खान पिता नवाब खान उम्र 30 वर्ष तीनों निवासी निवासी हड्डी गोदाम भगत सिंह वार्ड सिवनी हैं।

 

नौशान उर्फ नकुल थाना क्षेत्र का पूर्व से आरोपी है जिसके विरूद्व राज्य सुरक्षा अधिनियम सहित कुल 32 अपराध पंजीबद्व हुए है। जिनमें बलवा, 25 आमर्स एक्ट, मारपीट सहित अन्य धाराओ में अपराध पंजीबद्व हुए है। और नौशन उर्फ नकुल के भाई हुसैन उर्फ शोहेल उर्फ टम्मू खान के विरूद्व भी लडाई झगडे के अपराध पूर्व में पंजीबद्व हुए है । इस कार्यवाही में नगर निरीक्षक सतीश तिवारी, उप निरीक्षक राहुल काकोडिया, सहायक उपनिरीक्षक रामअवतार डहेरिया, प्रधान आरक्षक सुंदर श्याम, आरक्षक नितेश राजपूत, प्रतीक बघेल, इरफान, अमित, महिला आरक्षक फरहीन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button