भोपाल

रिटायरमेंट के अगले दिन ए. साईं मनोहर बने सीएम के सलाहकार

रिटायरमेंट के अगले दिन ए. साईं मनोहर बने सीएम के सलाहकार
भोपाल, यश भारत। 1995 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ए. साईं मनोहर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नया सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व संभालेंगे। इससे पहले वे भोपाल में एडीजी इंटेलिजेंस के पद पर कार्यरत रहे हैं। साईं मनोहर 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद 1 सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में उनकी नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। खास बात यह है कि उनकी नियुक्ति को वित्त विभाग द्वारा मई 2025 में जारी नियुक्ति प्रक्रिया संबंधी सर्कुलर से छूट भी प्रदान की गई है। नियुक्ति के बाद उनका मुख्यालय भोपाल के बजाय दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय रहेगा। उन्हें सचिव स्तर के अधिकारी के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। राज्य सरकार की ओर से सरकारी वाहन, मोबाइल फोन, वाई-फाई और इंटरनेट सहित संबंधित खर्चों का भुगतान किया जाएगा। साईं मनोहर के प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उनकी नई भूमिका को मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button