जबलपुरमध्य प्रदेश

अधारताल में नागपुर गए परिवार का घर साफ : कपड़े, गहने और नगदी ले उड़े चोर

जबलपुर, यशभारत। अधारताल में ससुर का इलाज कराने नागपुर गए परिवार के सूने मकान पर चोरों ने धाबा बोलकर, कपड़े, नगदी और जेवरातों पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस सीसीटीव्ही में आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।

जानकारी अनुसार संकल्प चौकसे 30 वर्ष ने पुलिस को बताया कि वह ठेकेदारी करता है। जिसके चलते अपने कार्य को देखने के लिए बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नि ससुर का इलाज कराने नागपुर गयी है, घर पर ताला लगा था। मकान सूना था। तभी पड़ोसी का फोन आया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है। जानकारी मिलने पर घर आकर देखा तो घर के अंदर रखे 4 सिलेण्डर, एलसीडी टीव्ही, सोने की 4 जोडी अंगूठी, 1 मंगलसूत्र, चांदी की 3 जोड़ी पायल एवं कपडे तथा कुछ नगदी रूपये गायब थे। कोई शातिर चोर मकान का ताला तोड़कर सामान लेकर चंंपत हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu