जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पाटन में पिता ने पुत्र को मारी गोली, पिता गिरफ्तार

जबलपुर यश भारत । जबलपुर के ग्राम खैरी में पिता ने अपने जवान बेटे को गोली मार दी, जिसके चलते उसे आनन-फानन में पाटन स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से मेडिकल कालेज रेफर किया। पाटन थाना पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि जमीन बंटवारे को लेकर बीते कई दिनों से पिता-पुत्र के बीच लड़ाई चल रही हैं। शनिवार की दोपहर को एक बार फिर से दोनों का जमकर विवाद हुआ, तभी पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली कमर में लगी। जानकारी के मुताबिक पाटन थाना के ग्राम खैरी में रहने वाले खिलान सिंह का अपने छोटे बेटे शिवराज सिंह से पहले भी विवाद हुआ था। वह चाह रहा था कि उसे भी जमीन का हिस्सा दिया जाए जबकि खेलन सिंह
अपने छोटे बेटे को घर से भाग रहा था यही वजह थी कि अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। शनिवार की सुबह नशे में धुत्त खिलन सिंह ने के साथ गाली गलोज करना शुरू कर दिया कुछ देर बाद सोनू के बीच हाथापाई भी शुरू हो गई इसी दौरान खेलन सिंह घर के अंदर गया और अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर शिवराज पर फायर कर दिया गोली उसके पेट के पास लगी घटना के बाद तुरंत इलाज के लिए इस मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि आरोपी खेलन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है घर में चल रहे जमीनी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पाटन थाना पुलिस घायल के बयान दर्ज कर रही है।
युवक संपत्ति में अपना हिस्सा मांगता था

जानकारी के मुताबिक, पाटन थाना के ग्राम खैरी में रहने वाले खिलान सिंह (57) का अपने छोटे बेटे भूपेंद्र सिंह (25) से पहले भी विवाद हुआ था। भूपेंद्र सिंह चाहता था कि उसे भी जमीन का हिस्सा दिया जाए, जबकि पिता खिलान सिंह अपने छोटे बेटे को घर से भगाना चाहता था। इसी कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

नशे में धुत पिता ने गाली-गलौज की, विवाद बढ़ने पर किया फायर

शनिवार की सुबह नशे में धुत पिता सिंह ने भूपेंद्र के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद दोनों के बीच हाथापाई भी शुरू हो गई। इसी दौरान पिता सिंह घर के अंदर गया और अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर भूपेंद्र पर फायर कर दिया, जिससे गोली उसके पेट के पास लगी।

घटना के बाद तुरंत इलाज के लिए भूपेंद्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

आरोपी पिता गिरफ्तार, जांच जारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि आरोपी पिता सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में चल रहे जमीनी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu