खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निरीक्षक अमरीश दुबे के घर पर ईओडब्ल्यू का छापा सुबह से हुई कार्रवाई से हड़कंप, खंगाले जा रहे दस्तावेज

जबलपुर यश भारत। शुक्रवार की सुबह जबलपुर शताब्दीपुरम स्टार पार्क स्थित खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निरीक्षक अमरीश दुबे के घर पर ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा। जानकारी के मुताबिक जबलपुर और सागर में एक साथ की गई छापेमारी हुई है । सागर में पदस्थापना के साथ-साथ जबलपुर का भी है अमरीश दुबे के पास अतिरिक्त प्रभार, आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग की शिकायतों के आधार पर हुई रेड है शताब्दीपुरम के स्टार पार्क में ्र – 19 के आलीशान ड्यूप्लेक्स में रहते हैं अमरीश दुबे, शहर और ग्रामीण इलाकों में कई संपत्तियों के होने का खुलासा भी हो रहा है। अमरीश दुबे लंबे समय से जबलपुर में पदस्थ हैं। जांच में शहर और ग्रामीण इलाकों में कई संपत्तियों के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है। टीम को अमरीश दुबे के घर पर आलीशान सुख सुविधाओं के साधन और साजो-सामान मिले हैं। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी है।







