WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 9  घायल : मच गया हड़कंप, पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यश भारत:-जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड कुरई के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में रमनी ग्राम के समीप एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक यात्री बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस पर सवार लगभग 9 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने कुरई पुलिस और 108 वाहन में दी। जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरई लाकर भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।

 

और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। बताया जा रहा है की बस सागर जिले से नागपुर जा रही थी। जो राष्ट्रीय राजमार्ग 44 कुरई थाना क्षेत्र के रमनी गांव के पास हादसे का शिकार हो गई।

कुरई थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया का कहना है कि अनियंत्रित होकर बस खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमें 9 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल घटनाक्रम की जांच की जा रही है। और घायलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button