जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दमोह में तेरहवीं में जा रहा ट्रैक्टर पलटा, 33 घायल, 8 महिलाएं गंभीर

दमोह: जिले के सादपुर गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक ट्रैक्टर पलटने से 33 लोग घायल हो गए, जिनमें 8 महिलाओं की हालत गंभीर है। हादसा शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुआ जब 37 लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे।

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर
यह घटना दमोह के मड़ियादो थाना क्षेत्र के सादपुर गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में सवार सभी लोग पसागर के बड़ा के पास अबदापुर से मड़ियादो के पास मदनपुर गांव में एक तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सादपुर गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। हादसे में 27 महिलाएं, 4 पुरुष और 3 बच्चे घायल हो गए।

हादसे में सबसे ज्यादा महिलाएं घायल
ट्राली में सवार सभी लोग सागर जिले के बंडा थाने के अवधपुर से दमोह जिले के मदनपुरा गांव जा रहे थे। ये सभी लोग एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे के समय ट्राली में ज्यादातर महिलाएं ही सवार थीं। हादसे में सबसे ज्यादा महिलाएं ही घायल हुई हैं।

आला अधिकारी बनाए हैं पूरी घटना पर नजर
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बटियागढ़ के सिविल अस्पताल पहुँचाया गया। गंभीर रूप से घायल 11 महिलाओं को दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी 16 महिलाओं और चार पुरुषों का इलाज बटियागढ़ के अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद से ही जिले के आला अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button