चोरों ने व्यापारी के घर से 10 लाख का माल उड़ाया : सोने के गहने व लाखों की नकदी ले हुए फरार

रीवा | अतरैला बाजार में स्थित एक घर से चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का समाचार मिला है। इस दौरान चोर सोने के गहने व 1.50 लाख की नकदी चोरी करके फरार हो गए।
इस संबंधी रामशंकर सोनी उर्फ राजा पुत्र राजबली सोनी निवासी अतरैला बाजार स्थित ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दक्षिण भारत तीर्थ में गया हुआ था। जब वह सुबह 11.00 बजे घर वापस आए तो देखा कि घर के सभी दरवाजे खुले हुए थे और अंदर पड़ा हुआ सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर घर की लोहे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और घर में पड़ी अलमारियों का लॉक तोड़कर उसमें से एक सोने का सैट, 3 सोने की अंगूठियां, 2 जोड़े सोने की बालियां एक मंगलसूत्र 22 ग्राम व 1.50 लाख रुपए चोरी कर फरार हो गए। कुल दस लाख की चोरी हुई हैं l
उन्होंने कहा कि इस संबंधी उन्होंने थाना अतरैला की पुलिस को सूचित कर दिया है। दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद थाना अतरैला की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लेने उपरांत मामले की जांच शुरू कर दी है।







