आज शाम सुशील मोदी का अंतिम संस्कार
पटना, ईएमएस। बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर आज दोपहर में पटना लाया गया। यहां से सीधे राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। इसके बाद उनकी पार्थिव देह भाजपा ऑफिस और बिहार विधान परिषद तक ले जाई जाएगी। वहां से गुलाबी घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुशील कुमार मोदी के अंतिम संस्कार मे शामिल होने के लिए शाम 4 बजे पटना पहुंचेंगे। बिहार की राजनीति के कद्दावर नेताओं में शुमार और प्रदेश के डिप्टी सीएम रहे सुशील मोदी ने बीते 6 महीने से कैंसर से पीडि़त थे। इस वजह से उनका स्वास्थ्य भी लगातार गिर रहा था। आज उन्होंने लंबे कष्ट के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। हाल ही में उनकी व्हीलचेयर पर बैठा एक वीडियो सामने आया था, इसके बाद ही लोगों को पता चला कि उन्हें कैंसर है। इस घातक बीमारी के चलते जग को अलविदा कहने से पहले उन्होंने 3 अप्रैल और 6 अप्रैल को दो आखिरी ट्वीट किए थे। एक में उन्होंने भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई दी थी तो दूसरे में अपने कैंसर से पीडि़त होने का जिक्र किया था।