WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
कटनीमध्य प्रदेश

इस बार कटनी से 18 हजयात्री जाएंगे मक्का-मदीना

बैंड हॉल में किया गया इस्तकबाल, हाजियों का टीकाकरण

कटनी। इस बार हज के लिए जाने वाले हजयात्रियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बैंड हॉल में आयोजित किया गया। इस मौके पर शहडोल से आये ट्रेनर हाजी मोहम्मद शरीफ खान ने महिला एवं पुरुष हाजियों को हज के अरकान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें जानकारी दी कि सभी हाजी मुंबई से फ्लाइट द्वारा जद्दा सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे।

प्रशिक्षण के दौरान हाजियों का टीकाकरण भी किया गया। हाजियों का इस्तकबाल गुलाम ख्वाजा नियाजी, अध्यक्ष जिला हज कमेटी द्वारा किया गया। इसअवसर पर महापौर प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नवाब खान, इमरान फरीदी, मोहम्मद याकूब हाजी पापा, गुरप्रीत कपूर, पूर्व पार्षद शशाहीन सिद्दीकी, इरशाद ख्वाजा नियाजी, कनीज फातमा, संजीव सूरी का स्वागत कैसअहमद Screenshot 20240514 104712 WhatsApp

लिपू भाई अध्यक्ष अंजुमन इस्लामिया ट्रस्ट, हाजीअमीरुल कयैयूम पूर्व अध्यक्ष जिला हज कमेटी, अज्जू भाईजान अध्यक्ष त्योहार कमेटी, हाजी मकबूल पहलवान , मैहमूद नियाजी हुसैन बख्श, अहमद बख्श, गुलाम जाफर ने किया। शासन की ओर से शासकीय अस्पताल के डॉक्टर नर्स एवं कर्मचारियों ने हज यात्रियों को टीका लगाया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अकील सिद्दीकी ने किया। इमरान फरीदी ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu