बड़वारा में पदस्थ संविदा विकासखण्ड कम्युनिटी मोबिलाईजर की सेवाएं समाप्त : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सीएमएचओ की अनुशंसा पर की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक प्रियंका दास ने जिले के बड़वारा विकासखंड में पदस्थ संविदा विकासखण्ड कम्युनिटी मोबिलाईजर श्रीमती प्रेमलता माझी को शासकीय कार्य में लापरवाही को लेकर इनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सीएमएचओ कटनी डॉ. आर के अठ्या की अनुशंसा पर यह कार्यवाही की।
सीएमएचओ ने पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को अवगत कराया कि श्रीमती प्रेमलता मांझी संविदा विकासखण्ड कम्युनिटी मोबिलाईजर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़वारा में सितम्बर 2021 से कार्यरत है। इनको आशा कार्यक्रम का राज्य स्तर व जिला स्तर पर समीक्षा बैठक, कार्यशाला, वीडियो कांफ्रेंस का प्रशिक्षण दिया गया किन्तु इनके कार्य में दक्षता, कौशल, जिम्मेदारी, जवाबदेही परिलक्षित नहीं हुई। जिले या राज्य द्वारा जो भी कार्य दिये जाते है, उन कार्य की परफारमेंस शून्य होने से विकासखण्ड के कार्य एवं प्रगति प्रभावित होती है तथा विकासखण्ड को नोटिस जारी होते है।
बड़वारा बीएमओ ने भी श्रीमती प्रेमलता माझी को दिये गये नोटिस एवं जिला स्तर से दिये गये फीड़बेक के आधार पर सेवाऐं से पृथक किये जाने की अनुशंसा की है। इसके पहले बड़वारा बीएमओ ने श्रीमती प्रेमलता मांझी को कईयों बार नोटिस दिया, किन्तु कार्य में सुधार नहीं आया। इन्हें किसी भी कार्यक्रम, योजनाओं की समझ नहीं है। इनके व्यवहार में नोटिस देने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। कम्प्यूटर संबंधी कार्य करने में आज भी असमर्थ हैं, इनके व्यवहारिक एवं सामान्य ज्ञान की बहुत कमी है। बीसीएम के कार्य दायित्व जिम्मेदारी एवं जवाबदेही की योग्यता नहीं है। बीसीएम पद पर कार्य करने की योग्यता नहीं है।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिये गये समस्त नोटिस एवं जिला स्तर से भी दिये गये फीडबैक कके आधार पर इन्हें तत्काल बीसीएम के पद से पृथक किया जाए। शिकायतों के आधार पर नेशनल हेल्थ मिशन ने पाया कि श्रीमती प्रेमलता मांझी संविदा विकासखण्ड कम्युनिटी मोबिलाईजर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़वारा का कृत्य कदाचरण की श्रेणी में आता है, इसलिए श्रीमती प्रेमलता मांझी संविदा विकासखण्ड कम्युनिटी मोबिलाईजर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़वारा की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती है।







