जबलपुरमध्य प्रदेश
निर्वाचन 2024 : विदाई से पहले दुल्हन ने डाला वोट, फिर हुई विदाई

सतना। मतदान के प्रति उत्साह की एक बेहतरीन तस्वीर सामने आई है। उचेहरा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिथौराबाद अंतर्गत अतरवेदिया गांव में रोशनी कुशवाहा पिता कैदीलाल कुशवाहा की रात में बरात आई थी । आज सुबह शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई होने वाली थी तब रोशनी ने परिजनों से कहा कि वो पहले वोट डालेगी,फिर ससुराल जायेगी।
परिवार वालों ने बेटी की भावनाओं का सम्मान किया और दुल्हन के वेश में ही अपने पति नीरज कुशवाहा के साथ पोलिंग बूथ क्रमांक 176 पर पहुंच वोटिंग किया। इसके बाद धूमधाम से कंचनपुर कोठी के लिए विदाई हुई।







