
सीबीआई कार्यालय के पास विजय नगर का मामला
जबलपुर,यशभारत। सीबीआई कार्यालय के पास पुलिया के नीचे स्थित पाइप लाइन गुरूवार को अचानक लीक हो गई जिससे हजारों लीटर पानी बह गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जिम्मेदारों ने पाइप लाइन के कनेक्शन को बंद करके सुधार कार्य करवाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बह चुका था। इस दौरान कुछ लोगों ने इस फूटी पाइप लाइन से निकल रहे पानी को डिब्बों में भरकर अपने पास भी रखा।
००००००००००००







