जबलपुर एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया दौरा, मतदाता से लेकर सुरक्षा पर न हो चूक

जबलपुर, यशभारत। लोकसभा चुनाव की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने अधिकारी वर्ग फील्ड पर उतर आया है। इसी के तहत जबलपुर एसडीएम अभिषेक सिंह ठाकुर ने तहसीलदार वीर सिंह धुर्वे, नायाब तहसीलदार और पुलिस टीम के साथ पनागर विधानसभा के बरेला, समाधि सहित अन्य मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान मतदान केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की है। एसडीएम अभिषेक सिंह ठाकुर ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए अपने अधिनस्थों से कहा कि मतदान केंद्र की सुरक्षा से लेकर मतदाताओं को किसी भी तरह की परेशान न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। एसडीएम ने कहा कि शांतिपूर्व और सौहाद्र्व तरीके से मतदान की प्रक्रिया पूरी हो यह जिम्मेदारी सबकी है। इसलिए जहां जो कमी है उसे दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए जाए बाद में किसी मतदान केंद्र में ये सुनने को न मिले कि मतदाताओं को परेशानी हो रही है या फिर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है।








