कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

नीलकंठेशवर भक्ति धाम में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा  : 8 महीने में बनकर तैयार हुआ भव्य मंदिर, पूजा-अर्चना के साथ महाआरती 

IMG 20240224 133437

विजयराघवगढ़, यशभारत। विजयराघवगढ़ तहसील के अंतर्गत ग्राम सलैया पडख़ुरी में स्थित नीलकंठेशवर भक्ति धाम में महाशिवरात्रि की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में यहां राम दरवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। जानकारी के मुताबिक आठ माह में विशाल मंदिर बन कर तैयार हुआ है। हरिश्चंद्र पुरस्कार प्राप्त मदनलाल ग्रोवर, बाबू ग्रोवर ने रामदरवार का संकल्प लिया था और कार्य प्रारंभ किया था। विशेष कलाकारों द्वारा द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य प्रारम्भ किया गया।

 

मंदिर सिर्फ आठ माह में बन कर तैयार हो गया। इसी मंदिर में राम दरवार की प्राण प्रतिष्ठा धर्म गुरुओं की उपस्थिति में कराई गई। सुबह से स्थापना पूजन प्रारंभ हुआ। भगवान श्रीराम माता सीता व छोटे भाई लक्ष्मण के साथ राम के अनन्त भक्त हनुमान जी दरवार में विराजमान हुए। मंदिर प्रवेश करते ही सर्वप्रथम माता लक्ष्मी तथा प्रथम पूज्य श्रीगणेश जी भी राम दरवार की शोभा बने हुए है। धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार भगवान श्रीराम, माता सीता समेत दरवार में विराजे सभी देवी देवताओं का श्रंगार हुआ। 56 भोग लगाए गये।

 

मदनलाल ग्रोवर, बाबू ग्रोवर का संकल्प पूरा हुआ। पूर्णाहुति के साथ महाआरती भी हुई। नीलकंठेशवर भक्ति धाम जय श्री राम, हर हर महादेव के की गंूज से गुंजायमान हो रहा है। इस अवसर पर महाआरती में सम्पूर्ण ग्रोवर परिवार व दूर-दूर से आए भक्तो के साथ आसपास के भक्तों ने भी राम दरबार में अपनी हाजरी लगाते हुए महाआरती की।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu